
सक्ती। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य में धान खरीदी अब अंतिम दिनों की ओर है।लेकिन इन दिनों केंद्रों में धान के बोरे जाम पड़े हैं। परिवहन नहीं होने के कारण समितियाँ में धान का अंबार लगा है। ऐसे में जहां समिति प्रभारी भी चिंता में डूबे हैं।हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है। चूहे व रबी फसल के लिए खेतों में पानी आने के कारण नुकसान होने की चिंता धान खरीदी प्रभारियों को सता रही है।धान खरीदी उपकेंद्र झरप पंजीयन क्रमांक 1098 के प्रभारी उमेश बंजारे ने बताया कि केंद्र में अब तक 555 किसानों से 26हजार 796.40 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इसमें से 7520 क्विंटल धान राइस मिल को और 4740 क्विंटल धान संग्रहण केंद्र को परिवहन किया जा चुका है। अभी 14536 क्विंटल धान का स्टाक जाम पड़ा है। धान खरीदी उपकेंद्र झरप के प्रभारी उमेश बंजारे ने बताया कि यहां 624 किसान पंजीकृत है जिनसे लगभग 4000 क्विंटल धान खरीदी का टोकन जारी किया जा चुका है। अब धान उठाव नहीं होने की स्थिति में हम लोगों को धान खरीदी करने में समस्याएं हो रही है