
सुखनंदन कश्यप
कोरबा/करतला- बरपाली परियोजना के सेक्टर कोथारी के ग्राम नावापरा मे आंगनवाड़ी बाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा जनपद अध्यक्ष अशोका कँवर एवं जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा का सम्मान कार्यक्रम रखा गया, कार्यक्रम में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के तेल चित्र पर माल्यार्पण श्री फल तोड़कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया, इसके पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का साल श्रीफल से सम्मान किया गया जिसमें सर्वप्रथम जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया, तथा जनपद अध्यक्ष अशोक बाई द्वारा भी संबोधित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष अशोका बाई, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज झा, सरपंच कोथारी विश्राम कँवर, संजू वैष्णव,कोथारी सेक्टर प्रभारी -श्रद्धा सिंह राजपूत मड़वारानी- सेक्टर प्रभारी हेमलता उपस्थित रहे कार्यक्रम का मंच संचालन -सावित्री पैकरा द्वारा किया गया