BREAKINGछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़होम
हमारा संघर्ष अभी जारी है- अंबेडकर जयंती पर बोले रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया

सुखनंदन कश्यप voice36.com
कोरबा/रामपुर। रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के कमजोर वर्गों को एक आवाज दी और संविधान में उनको हक और अधिकार प्रदान किया। इसी के बल पर कमजोर व दलित वर्ग आज विकास की राह पर आगे बढ़ रहा हैं।
देशभर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाया जा रहा है।
voice36 से बात करते हुए सोमवार को बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जयंती पर सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने सभी क्षेत्रवासी व देशवासियों को शुभकामनाएं दिए।
रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के कमजोर वर्गों को एक आवाज दी और संविधान में उनको हक और अधिकार प्रदान किया, जिसके बल पर कमजोर व दलित वर्ग आज विकास की राह पर आगे बढ़ रहा
है।