BREAKINGछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशपॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़भारतराज्यहोम

संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक करतला में 21 मई को

Advertisements

सुखनंदन कश्यप voice36.com

 

करतला/रामपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 24 मई 2025 को आयोजित की जाने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन 21 मई 2025, बुधवार को दोपहर 3 बजे, ग्राम पंचायत करतला के पंचायत भवन में किया जाएगा।

 

इस बैठक में रामपुर विधायक श्री फूलसिंह राठिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में रैली की सफल आयोजन रणनीति, जनसंपर्क अभियान तथा कार्यकर्ताओं के दायित्वों पर चर्चा की जाएगी।

 

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, NSUI, युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, पंचायती राज संगठन एवं अन्य प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रूप से अपेक्षित है।

 

कांग्रेस पार्टी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बैठक में समय पर उपस्थित होकर संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दें एवं संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button