BREAKINGखुलासाछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़भारतराज्यशिक्षाहोम

नशे में पंचायत सचिव! ग्रामीणों ने की हटाने की मांग

Advertisements

सुखनंदन कश्यप voice36.com

कोरबा, पोड़ी-उपरोड़ा जनपद — कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत नवापारा में पदस्थ पंचायत सचिव रामेश्वर रजवाड़े के खिलाफ ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव नियमित रूप से नशे की हालत में कार्यालय पहुंचते हैं और अपने कर्तव्यों के प्रति बेहद लापरवाह हैं।

 

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सचिव रामेश्वर रजवाड़े को नशे की अवस्था में पंचायत कार्यालय में देखा गया। यह वीडियो स्वयं ग्रामीणों द्वारा रिकॉर्ड किया गया है, जो अब प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब सचिव इस हालत में देखे गए हों। पहले भी उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित हैं। जिम्मेदार अधिकारी की उदासीनता के चलते गांव की बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे।

 

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:

 

सचिव रामेश्वर रजवाड़े को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए।

 

उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

 

पंचायत में ठप पड़े विकास कार्यों को शीघ्र शुरू किया जाए।

 

ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

ग्रामीणों की आवाज़ अब प्रशासन तक पहुंच चुकी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में कितना गंभीर कदम उठाता है और कब तक ग्रामीणों को न्याय मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button