
Advertisements

सुखनंदन कश्यप voice36.com
रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करतला जनपद के सक्रिय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं वर्तमान जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज झा का जन्मदिन आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर कोरबा जिले के समस्त भाजपा मंडलों सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा श्री झा को सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों के जरिए जन्मदिन की बधाइयाँ दी जा रही हैं। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राजनीतिक जीवन में निरंतर सफलता की कामना की है।
श्री मनोज झा जनपद स्तर पर सक्रिय नेतृत्व एवं जनसेवा के लिए जाने जाते हैं, और क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।