
Advertisements

कोरबा छत्तीसगढ़ / जिले के सिविल लाइन रामपुर थाना डिंगापुर रिक्शा पारा में पूर्व प्रेमी राहुल सारथी (19) ने शनिवार को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सीने में चाकू मार दिया। घटना उस समय हुई जब पीड़िता अपनी मां के साथ राहुल को समझाने उसके घर गई थी। बीच-बचाव में मां भी घायल हो गई। मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी लड़की से जबरन रिश्ता बनाए रखने का दबाव डाल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राहुल का लड़की के घर आना-जाना था। वह छोटी-छोटी बातों पर टोकता और शक के चलते मारपीट करता था। परेशान होकर रिलेशनशिप के 1 साल बाद लड़की ने उससे ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद भी राहुल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। पीड़िता का कहना है कि, राहुल ने जेल से छूटने के बाद भी मारने की धमकी दी है।