BREAKINGExidentक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहोम

ढोढा़तराई के अक्षय की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, भैसमा टोल प्लाजा के पास भीषण हादसा

Advertisements

सुखनंदन कश्यप voice36.com

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटी मुख्य मार्ग पर स्थित भैसमा टोल प्लाजा के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 25 वर्षीय अक्षय कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अक्षय कुमार ढोढा़तराई गांव का निवासी था। वह अपने जीजा मंगल सिंह के साथ रामपुर लौट रहा था। इसी दौरान भैसमा टोल प्लाजा के पास यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने तुरंत 112 और 108 एम्बुलेंस सेवा को दी। दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मंगल सिंह का इलाज जारी है।

 

अक्षय की दो साल पहले कोलगा निवासी प्रियंका से शादी हुई थी। वह घर का बड़ा बेटा और परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। रोजी-मजदूरी के साथ खेती-किसानी में भी हाथ बंटाता था। परिवार में मां-पिता के अलावा दो छोटे भाई-बहन हैं। पिता राधे लाल ने बताया कि अक्षय कुछ जरूरी काम से निकला था, लेकिन जीजा के साथ कहां गया, उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।

पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button