BREAKINGछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशपॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिराजनीतिराज्यहोम

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पीड़ितों को श्रद्धांजलि के साथ अजय जायसवाल ने मनाया अपना 51वां जन्मदिन

Advertisements

सुखनंदन कश्यप voice36.com

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता अजय जायसवाल का 51वां जन्मदिन सोमवार को सादगी और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों की स्मृति में उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

जायसवाल ने अपने दिन की शुरुआत रोज की तरह मॉर्निंग वॉक से की, जहां वे अशोक वाटिका में वरिष्ठ नागरिकों और दोस्तों के साथ शामिल हुए। वहीं सभी ने मिलकर प्लेन क्रैश पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद साथियों ने गुलदस्ता भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

 

दिनभर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में वे आम लोगों और कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। दीपका कार्यालय में हरदीबाजार, झाबर, बतारी बिंझरी, विजयनगर आदि ग्रामीण अंचलों से आए लोगों के साथ जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद कुसमुंडा क्षेत्र में खदान प्रभावितों और भू-विस्थापितों के साथ भी उन्होंने समय बिताया।

 

अंत में गेवरा बस्ती स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक, स्थानीय नेता, और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button