

सुखनंदन कश्यप voice36.com
कोरबा। आज सुबह बांकी मोगरा के 2 नंबर बस्ती इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों ने खून से लथपथ एक शव देखा। मृतक की पहचान तिरित राम यादव के रूप में हुई है, जो राज मिस्त्री का काम करता था और अपने 22 वर्षीय बेटे के साथ रहता था।
क्या हुआ?
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह तिरित राम की लाश घर के पास गली में पड़ी हुई मिली। उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या का मामला हो सकता है।
पुलिस को दी गई सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत बांकी मोगरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल को घेर लिया है और सबूत इकट्ठा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
क्या है हत्या की वजह?
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि हत्या रात में हुई या सुबह तड़के।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।