BREAKINGछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़पॉलिटिक्सराजनीतिराज्यहोम

रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, निस्वार्थ सेवा संस्थान अध्यक्ष राकेश श्रीवास व पूर्व जनपद अध्यक्ष का जन्मदिन आज

Advertisements

सुखनंदन कश्यप voice36.com

रामपुर, 7 जुलाई। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन विशेष है, क्योंकि क्षेत्र के तीन लोकप्रिय व सम्मानित जनप्रतिनिधियों का आज जन्मदिन है। रामपुर विधायक श्री फूल सिंह राठिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष करतला श्रीमती सुनीता कंवर और निस्वार्थ सेवा संस्थान के छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास का आज जन्मदिवस है।

इन तीनों ही व्यक्तियों ने अपने सामाजिक कार्यों और जनसेवा के माध्यम से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है। श्री राकेश श्रीवास, जो रक्तदान अभियान में वर्षों से सक्रिय हैं, अब तक सैकड़ों लोगों को जीवनदान देने में मदद कर चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने मनोरोपरांत देहदान का संकल्प भी लिया है, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता का स्तर और भी ऊँचा हो गया है।

सोशल मीडिया पर उनके शुभचिंतकों और समर्थकों द्वारा जन्मदिन की बधाइयों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्रवासियों ने भी अपने-अपने अंदाज में इन जनसेवकों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button