BREAKINGछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरकारी योजनाहोम

मेनू के विपरीत परोसा जा रहा मध्यान्ह भोजन, नोनबिर्रा आश्रम में…..

Advertisements

सुखनंदन कश्यप voice36.com

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नोनबिर्रा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला कन्या आश्रम में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत तय मीनू के विपरीत भोजन परोसे जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, वर्तमान बरसात के मौसम में भी बच्चों को सोयाबीन की बड़ी परोसी जा रही है, जबकि यह सामग्री इस अवधि के लिए अनुमत नहीं है।

स्व सहायता समूह द्वारा मीनू का उल्लंघन

विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की जिम्मेदारी निभा रहे जय मां जगदंबा स्व सहायता समूह द्वारा मीनू में स्पष्ट रूप से वर्जित सामग्री परोसी जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा बारिश के मौसम में सोयाबीन की बड़ी न देने के निर्देश के बावजूद यह सामग्री लगातार उपयोग में लाई जा रही है।

जर्जर रसोईघर और संसाधनों की कमी

रसोईया सोनकुंवर ने बताया कि विद्यालय की रसोई की हालत अत्यंत खराब है। छत टपकने लगती है जिससे खाना बनाना मुश्किल हो जाता है। वहीं रसोईया सावित्री ने स्वीकार किया कि बारिश के मौसम में सोयाबीन की बड़ी मेनू में नहीं है, लेकिन गलतीवश वह सामग्री बना दी गई।

उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में अब तक गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हुई है, जिसके चलते खाना लकड़ी और चूल्हे पर बनाना पड़ता है। इससे न केवल काम में देरी होती है, बल्कि बारिश के समय चूल्हा जलाना भी एक बड़ी चुनौती बन जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button