अवैध रूप से पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, वन विभाग की उदासीनता से लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद


जिला कोरबा के ग्राम पंचायत गुमिया में कीमती लकड़ियों की अवैध कटाई कर जांजगीर चांपा जिले में खपाया जा रहा है धान फसल कटने के कुछ दिनों से वन तस्कर कीमती लकड़ी की बेधडक़ कटाई कर रहे है।
देखा गया कि लकड़ी तस्कर व चालक विनोद निवासी दहकोनी द्वारा सोनालिका ट्रेक्टर क्रमांक CG28 E 0764 व दूसरी ट्रेक्टर जॉन डियर जिसका नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं था आचार संहिता प्रभावशील होने के दौरान गुमिया में लकड़ी की कटाई कर वन विभाग व पुलिस चौकी पंतोरा के नाक के नीचे से अवैध लकड़ी से लदा ट्रैक्टर को ले जाया गया।
जितने भी वृक्ष आसपास लगे है उसको भी काटने की पूरी तैयारी कर रहे हैं क्योंकि,प्रशासन भी इन पेड़ों की कटाई करने वाले लोगों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। आए दिन जंगलों से कई वाहन लकड़ी बाहर भी भेजी जा रही है।
(तस्कर विनोद दहकोनी निवासी)
ग्रामीण इलाकों में हरे- भरे पेड़ो की अवैध रूप से कटाई की जा रही है। जिससे पर्यावरण संकट बढ़ रहा है। वन माफियाओं द्वारा कीमती पेड़ों की कटाई कर जंगलों को वृक्षविहीन बनाने का कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है। पेड़ों की अवैध कटाई से आने वाले दिनों में प्रदूषण बढऩे की आशंका बढ़ती जा रही है। पेड़ों की अवैध कटाई कर कई लोग मालामाल हो रहे हैं। वहीं, प्रकृति से हरियाली घटती जा रही है। वन विभाग की लापरवाही के कारण जंगलों का उजाड़ किया जा रहा है। कई जगहो में पेड़ की अंधाधुंध कटाई कर औने पौने दाम में बेची जा रही है। वृक्ष को लगाने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा का जिम्मा विभाग के अधिकारी को सौंपी जाती है, ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।