BREAKINGछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहोम

भाजपा फरसवानी मंडल ने अस्पताल में फल वितरण कर मनाई लोकमाता की जयंती

Advertisements

सुखनंदन कश्यप voice36.com

फरसवानी (कोरबा)। भाजपा फरसवानी मंडल द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्मजयंती सेवा कार्यों के माध्यम से श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरसवानी में मरीजों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को फल एवं स्वल्पाहार का वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन नारी सशक्तिकरण की प्रतीक महान वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में किया गया। मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र बिंझवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होलकर अपने समय की महान प्रशासिका थीं। उन्होंने महिला सम्मान, शिक्षा, न्याय और धर्म के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए। आज भी उनका जीवन नारी सशक्तिकरण का प्रेरणास्रोत है।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कोरबा जिला सदस्य श्री रामनारायण शराफ ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकमाता के व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई न केवल एक कुशल शासिका थीं, बल्कि उन्होंने समाज सुधार की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिससे उन्हें भारत की इतिहास में एक विशेष स्थान प्राप्त हुआ है।

 

इस अवसर पर मंडल मंत्री श्री राकेश श्रीवास, पूर्व सरपंच श्री रामगोपाल बियार, श्री कुलदीप कश्यप, श्री अयोध्या राठौर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. ईश्वर जायसवाल, स्वास्थ्यकर्मी श्री दीपक कर्ष सहित अन्य स्टाफ ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button