

सुखनंदन कश्यप voice36.com
फरसवानी।भारतीय जनता पार्टी फरसवानी मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र बिंझवार का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफार्मों जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिये उन्हें सैकड़ों शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाइयां प्रेषित की हैं।
सुबह से ही बधाइयों का सिलसिला जारी है। कई लोगों ने नरेंद्र बिंझवार के साथ तस्वीरें साझा कर उन्हें दीर्घायु और सफल जीवन की कामनाएं की हैं। भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें “जनसेवा का प्रतीक” बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।
नरेंद्र बिंझवार ने भी सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह स्नेह और आशीर्वाद उन्हें जनहित में कार्य करने के लिए निरंतर प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पहले की तरह भविष्य में भी अटूट रहेगी।