BREAKINGExidentक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहोम

फरसवानी के युवक की प्लांट में मौत,सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Advertisements

सुखनंदन कश्यप,Voice36.com

जांजगीर चांपा/ कोरबा। ग्राम उच्चभट्टी के समीप स्थित शांति जीडी पावर प्लांट में कल सुबह तड़के एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फरसवानी निवासी भुवन बरेठ (उम्र लगभग 20 वर्ष), पिता स्व. जनक राम के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुवन किसी तकनीकी कार्य के दौरान प्लांट की मशीन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, प्लांट परिसर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मच गया।

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा लापरवाही का नतीजा है या तकनीकी खामी का। स्थानीय ग्रामीणों और मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है।

यह दुर्घटना प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था और मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। क्षेत्रीय प्रशासन से मामले की जांच की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button