BREAKINGछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़पॉलिटिक्सराजनीतिराज्यहोम

फरसवानी मंडल में योग दिवस पर वृक्षारोपण और योग शिविर का भव्य आयोजन

Advertisements

जनपद अध्यक्ष अशोका कंवर की उपस्थिति, हाईस्कूल का निरीक्षण कर शिक्षकों को दिए निर्देश

 

सुखनंदन कश्यप voice36.com

 

फरसवानी (कोरबा), 21 जून 2025। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर फरसवानी मंडल द्वारा शनिवार को देवलारानी मंदिर परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण के साथ हुई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वस्थ भारत” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में यह आयोजन एक सार्थक प्रयास साबित हुआ।

 

इस अवसर पर करतला जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने योगाभ्यास में भाग लिया और कार्यक्रम की सराहना की।

शिविर में श्री शैलेन्द्र प्रजापति ने योग प्रशिक्षक के रूप में सहभागियों को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन के लिए विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि योग न केवल स्वास्थ्य का साधन है, बल्कि आत्मिक विकास का भी माध्यम है।

योग शिविर के उपरांत जनपद अध्यक्ष श्रीमती कंवर ने भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिंझवार, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शासकीय हाईस्कूल फरसवानी का निरीक्षण किया। सुबह 7:30 बजे पहुंचकर उन्होंने विद्यालय में उपस्थिति, अनुशासन और शैक्षणिक व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

 

कार्यक्रम में भाजपा के मंडल स्तर के समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण, जनपद सदस्य, सरपंचगण, मोर्चा प्रकोष्ठ, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजन का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं राष्ट्र निर्माण की संकल्पना के साथ हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button