BREAKINGक्राइमखुलासाछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़होम

गोढी़ के बैगा त्रिभुवन अगरिया ने किया ऐसा कांड, हुआ गिरफ्तार

Advertisements

सुखनंदन कश्यप voice36.com

 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक बैगा ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। तबीयत खराब होने पर उसे ठीक करने के बहाने रेप किया गया। पूजा-पाठ के बाद पूजा सामग्री को छोड़ने के बहाने बैगा उसे सूनसान इलाके में ले गया था।

मामला तमनार थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार, 14 साल की नाबालिग की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। परिजन इलाज की जगह गांव के बैगा से पूजा-पाठ करवाना चाहते थे। इस पर उन्होंने गोढ़ी गांव में रहने वाले त्रिभुवन अगरिया नामक बैगा से संपर्क किया।

बैगा से संपर्क करने पर उसने पूजापाठ करने की बात कही। इस पर परिजन तैयार हो गए, रविवार शाम करीब 7 बजे त्रिभुवन अगरिया पीड़िता के घर भी पहुंचा। घर में उसने काफी देर कुछ पूजा-पाठ की। इस दौरान उसने पत्ते के दो दोने (पत्तल) में कुछ पूजा सामग्री रखी थी। उस सामग्री को नाबालिग को सौंपते हुए कहा कि इसे घर से दूर अमाबोरिया इलाके में रखना है। दोनों पत्तल को अलग-अलग स्थानों पर रखना। आरोपी त्रिभुवन अगरिया ने परिजनों को भी कहा कि उन्हें घर पर रुकना होगा। इसके बाद नाबालिग के साथ बैगा अकेला बाहर निकल गया।

जब लड़की पूजा सामग्री रखकर लौट रही थी, तभी सुनसान जगह देखकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक जब नाबालिग घर नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई और वे उसकी तलाश में निकल पड़े। थोड़ी दूर जाने पर उन्हें बैगा त्रिभुवन अगरिया संदिग्ध हालत में दिखाई दिया, परिजनों को देखते ही वो मौके से भाग भी निकला।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

इसके बाद जब लड़की घर लौटी, तो उसने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी परिजन को दी। घटना की सूचना पर पीड़िता के परिजन अगले दिन तमनार थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button