

सुखनंदन कश्यप,voice36.com
रामपुर, कोरबा। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 व वन समिती के सभापति सावित्री-अजय कंवर ने हरेली पर्व के शुभ अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों और प्रदेश के किसानों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने कहा कि हरेली पर्व छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और किसानों के समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व खेती-किसानी, पर्यावरण और हरियाली से जुड़ा हुआ है, जो समाज में समृद्धि और खुशहाली का संदेश देता है।
सावित्री अजय कंवर ने प्रदेश के सभी किसानों को उत्तम फसल और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा, “किसान हमारे अन्नदाता हैं। हरेली का यह पर्व उनके परिश्रम और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। मैं सभी को बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए।