BREAKINGक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतराज्यहोम

कोरबा में नीली टंकी’ की धमकी मंडराया प्रेमी संग भागी महिला — पति और दो मासूम बच्चों को छोड़ा

Advertisements

कोरबा में एक महिला ने अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया है। महिला ने छह साल पहले लव मैरिज किया था, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। इसी बीच उसका दूसरे युवक के साथ अफेयर हो गया। जब उसके पति को इसके अफेयर के बारे में पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर महिला ने धमकी देते हुए कहा, अगर उसे प्रेमी के साथ जाने नहीं दिया गया तो उसका भी ‘नीली टंकी’ जैसा हश्र होगा।

इतना ही नहीं उसने बच्चों को जान से मारने की भी धमकी दे डाली। पति ने मामला मानिकपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराया है।

 

जानिए क्या है पूरा मामला👇

 

यह घटना मानिकपुर पुलिस चौकी का है। जानकारी के अनुसार, संजय झगड़ा इसी इलाके की एक आउटसोर्सिंग कंपनी में ड्राइवर का काम करता है। उसने 2017 में रुखसाना बानो से लव मैरिज किया था। शुरुआत में दोनों अपनी लाइफ से काफी खुश थे। लेकिन पिछले कुछ समय बाद रुखसाना का व्यवहार बदल गया था। इस पर संजय को कुछ शक हुआ।

 

कॉल डिटेल से सामने आई पत्नी के अफेयर की सच्चाई👇

 

संजय ने जब अपनी पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई, तब सच्चाई सामने आई। पता चला कि रुखसाना का सूरज महतो नामक युवक के साथ अफेयर चल रहा है। कई बार जब संजय काम पर जाता, तब रुखसाना अपने बॉयफ्रेंड सूरज से कई घंटे तक बात करती। इस बात ने संजय को मानसिक रूप से परेशान कर दिया।

 

उसने बताया कि सूरज महतो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और कोरबा में एक दुकान में काम करता है। मोबाइल फोन के जरिए दोनों का संपर्क हुआ और धीरे-धीरे आपस में उनके बीच बातचीत बढ़ती चली गई। दोनों ने एक-दूसरे के लिए जीने मरने की कसमें भी खाई।

 

पत्नी ने दी ‘नीली टंकी’ जैसी घटना दोहराने की धमकी👇

 

जब संजय ने इसका विरोध किया तो रुखसाना ने उसेधमकियां देनी शुरू कर दी। उसने सोशल मीडिया पर वायरल ‘नीली टंकी’ वाली घटना का हवाला देते हुए कहा कि अगर उसे प्रेमी के साथ नहीं जाने दिया तो उसका भी हश्र वैसा ही होगा। अगर ज्यादा दबाव बनाया तो बच्चों और उसे मार देगी।

 

इसके बाद भी संजय ने 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक बार-बार रुखसाना को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और आखिरकार अपने प्रेमी सूरज महतो के पास चली गई।

 

मां के जाने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल👇

 

संजय ने बताया कि रुखसाना ने अपने दोनों मासूम बच्चों को भी छोड़ कर चली गई। दो बच्चों का मां के जाने से रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर, रुखसाना और सूरज महतो दोनों मानिकपुर पुलिसचौकी पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी सहमति से पति और बच्चों को छोड़कर एक साथ रहने का निर्णय लिया।

 

यह मामला मानिकपुर पुलिस चौकी में दर्ज किया गया है। मानिकपुर चौकी प्रभारी अमर जायसवाल ने बताया कि दोनों मानिकपुर चौकी आए हुए थे जहां आपसी सहमति

से साथ में चले गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button