
Advertisements

कोरबा | वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में अब दो हाथी ही बच गए हैं। दो हाथी गुरुवार रात धरमजयगढ़ वन मंडल लौट गए। वन मंडल कटघोरा के केंदई रेंज में 21 हाथियों का झुंड घूम रहा है, जो कापा नवापारा के पास देखा गया है। एतमानगर रेंज के मड़ई में 4 हाथियों का झुंड घूम रहा है। कुरमुरा रेंज में घूम रहे 15 हाथियों का झुंड पहले ही लौट गया था। अब दो हाथी गीतकुंवारी के पास जंगल में घूम रहे हैं। पहले एक साथ 4 हाथियों का झुंड घूम रहा था। वन मंडल करघोरा में 46 हाथी अलग-अलग झुंड में हैं।