BREAKINGक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़होम

Murder- हत्या जलनखोर पड़ोसी की, JCB आपरेटर गिरफ्तार

Advertisements

सुखनंदन कश्यप voice36.com

रायपुर। नई मोटरसाइकिल पर थूका, तो युवक ने पड़ोसी का हंसिए से गला काट दिया। आरोपी का कहना है कि, मेरी ज्यादा तनख्वाह से वो चिढ़ता था। जब उसने नई मोटरसाइकिल खरीदी तो वह उस पर थूक रहा था। इसलिए गुस्से में उसने हत्या कर दिया। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि, मुरा गांव निवासी आरोपी मनोज साहू (21) और रंजीत साहू (42) दोनों पड़ोसी थे। दोनों JCB ड्राइवर है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे दोनों के बीच बहसबाजी हो गई। वे दोनों घर के सामने लड़ने लगे। मनोज ने गाली-गलौज करते हुए अपने घर से हंसिया लाकर उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने हंसिए से रंजीत के गले पर हमला किया। जिससे उसका गला कट गया। कंधे के पास भी हंसिए से वार किया। हमले के बाद वो बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसके शरीर से तेजी से खून निकलने लगा। इस दौरान आरोपी घबरा कर घर के अंदर घुस गया। आसपास लोगों ने जब हो-हल्ला सुना तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button