BREAKINGछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़होम

पंचायत सचिवों की 31 दिन से चल रही हड़ताल आज खत्म

सुखनंदन कश्यप voice36.com

पंचायत सचिवों की 31 दिन से चल रही हड़ताल आज खत्म कर दी गई । डिप्टी सीएम पंचायत विजय शर्मा के साथ सचिव संघ के प्रतिनिधियों की चर्चा में बनी सहमति के बाद हड़ताल वापस ली गई। इस चर्चा में 4मांगों पर सहमति बनने की सूचना दी गई है ।

 

पिछले एक माह से चली आ रही है पंचायत सचिवों की हड़ताल खत्म हो गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंचायत विभाग के सचिव भीम सिंह,संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया की उपस्थिति में कोई बैठक में विलय के प्रकिया की जानकारी मिलने पर पंचायत सचिव संघ ने एक माह से चल रही हड़ताल स्थगित कर दी है।

 

पिछले 17 मार्च से पंचायत सचिव संघ ने शासकीय सेवा में विलय हेतु मोर्चा खोला था और धरने पर चले गए थे। ऐन गर्मी के समय धरने पर चले जाने से गांवों में रोजगार गारंटी, राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि सभी काम प्रभावित हो रहे थे। प्रदेश भर के पंचायत सचिव विरोध करते हुए ब्लॉक मुख्यालयों में प्रतिदिन पंचायत दफ्तरों के पास धरने पर बैठ रहे थे।

 

लगातार ग्रामीण अंचलों में कार्य प्रभावित होने पर शासन स्तर से हड़ताल खत्म करवाने की पहल हुई। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंचायत विभाग के सचिव भीम सिंह, संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया की उपस्थिति में पंचायत सचिव संघ के साथ वार्ता हुई। जिसमें बताया गया की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गठित समिति जनवरी 2026 तक अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश करेगी जिसके आधार पर पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाएगा। शासकीयकरण की प्रक्रिया हेतु पहले चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति हेतु अलग से मार्गदर्शिका जारी की जाएगी।

 

साथ ही 17 मार्च से पंचायत सचिव हड़ताल कर रहे हैं, इस हड़ताल अवधि का वेतन भी स्वीकृत किया जाएगा। वर्तमान में 15 वर्ष की सेवा पूरी करने पर वेतन सत्यापन में आ रही विसंगतियों को जल्द सुधार करने का आश्वासन दिया गया।

हड़ताल खत्म होने से गांवों में रुके कार्यों में गति आ सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
× VOICE36