BREAKINGExidentक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहोम

ट्रेन के आगे कूदी मां.. लिपटकर रोता रहा मासूमः बच्चे को नहीं आई खरोंच, महिला की मौत

Advertisements

मासूम बच्चे की रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने दी पुलिस को जानकारी

 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला ने अपने एक साल के बच्चे को साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हैरानी की बात रही कि इस घटना में बच्चे को कुछ नहीं हुआ।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। बच्चा मां की मौत के बाद रेलवे ट्रैक पर शव के पास बैठा रोता रहा। यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला?

अकलतरा थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर महिला की लाश मिली थी। ये लाश कल्याणपुर और कोटमीसोनार स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर थी। स्थानीय लोगों वहीं एक बच्चे के रोने की आवाज भी सुनी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में पुलिस ने महिला के सुसाइड से मौत की आशंका जताई है।

बच्चा बच गया, अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने देखा कि, महिला की मौत हो गई लेकिन एक साल के बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। इसके बाद पुलिस बच्चे को अकलतरा अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को कोई चोट नहीं लगी है।

इसके बाद पुलिस ने महिला और बच्चे की पहचान के लिए बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। जांच में पता चला कि महिला गांव दर्री टांड़ की रहने वाली शिवकुमारी नायक है। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

महिला ने की थी दूसरी शादी

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की आगे जांच शुरू की। परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि महिला की पहले भी शादी हो चुकी थी। पहले पति से उसके दो बच्चे हैं।

दूसरी शादी उसने मंतराम नायक से की थी, जिससे यह छोटा बच्चा है। दोनों कुछ दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटे थे। महिला का उसके पति मंतराम के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला अपने एक साल के बच्चे को साथ लेकर घर से निकल गई।

कल्याणपुर और कोटमीसोनार स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पहुंची और बच्चे के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जबकि बच्चा बाल-बाल बच गया। बच्चे को अकलतरा सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था। इधर, जब घरवालों को जब यह पता चला कि शिवकुमारी और उसका बच्चा घर पर नहीं है तो उन्होंने दोनों को रातभर तलाश की। वहीं अकलतरा थाना की पुलिस से परिजनों को महिला की मौत की जानकारी मिली। हालांकि, पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button